Hindi News / कोडरमा घाटी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

सड़क हादसा : कोडरमा घाटी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

Edited By:  |
sadak hadsa sadak hadsa

कोडरमा:जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना हुई है. घाटी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे है. जिनमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं है. जबकि दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा दिया गया. हालांकि, राहत की बात है कि बड़ी घटना होने से टल गई.

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग धनबाद से बिहार की ओर जा रहे थे. जबकि, दूसरी कार नवादा से कोडरमा की तरफ आ रही थी. इसी दौरान घाटी में एक ट्रक को पास लेने के क्रम में दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में धनबाद निवासी 57 वर्षीय मुकेश कुमार, और 23 वर्षीय निकिता कुमारी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर रोड सेफ्टी के सदस्य मौके पर पहुंचे और पीसीआर वाहन की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया.

दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक ने बताया कि वह नवादा से कोडरमा की ओर आ रहे थे. घाटी में एक ट्रक के पीछे धीरे-धीरे चल रहे थे. ट्रक को साइड से पार करने के दौरान सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई.