Hindi News / झाड़ी में मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जमशेदपुर में युवक की हत्या : झाड़ी में मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By:  |
jamshedpur mein yuvak ki hatya jamshedpur mein yuvak ki hatya

जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है.

युवक के सिर पर धारदार हथियार के कई निशान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से किए गए वार के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है. परिजनों के अनुसार विकास शनिवार देर रात अपने भगिने से मिलने के लिए उलीडीह गया था. मुलाकात के बाद जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा. परिवार के लोगों ने उसे कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

परिजनों ने हत्या का लगयाा आरोप

रविवार सुबह उलीडीह में रहने वाली एक युवती ने परिजनों को फोन कर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी. सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान विकास सिंह के रूप में की गई. हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने हत्या का आरोप लगयाा है.