RJD ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट : लालू, राबड़ी, तेजस्वी और जगदानंद सहित 40 नाम शामिल, ये बड़ा नाम गायब, यहां देखें पूरी लिस्ट

Edited By:  |
Reported By:
RJD released the list of star campaigners RJD released the list of star campaigners

PATNA :लोकसभा चुनाव को लेकर लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ-साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी और जगदानंद सिंह का भी नाम शामिल है।

कुल 40 नामों की सूची जारी

आरजेडी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस सूची में लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव का भी नाम है। हालांकि, बड़ी बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का नाम शामिल नहीं है। ये दोनों लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का भी इसमें नाम है लेकिन वे अस्वस्थता की वजह से अबतक कहीं चुनाव प्रचार नहीं कर पाएं हैं।

यहां देखें आरजेडी के स्टार प्रचारकों की सूची

1. लालू प्रसाद

2. राबड़ी देवी

3. तेजस्वी प्रसाद यादव

4. अब्दुल बारी सिद्दीकी

5. जगदानंद सिंह

6. तेज प्रताप यादव

7. देवेन्द्र यादव

8. उदय नारायण चौधरी

9. मनोज झा

10. कांति सिंह

11. श्याम रजक

12. भोला यादव

13. फैयाज अहमद

14. मो. फारूक

15. अनीता देवी

16. सुनील कुमार सिंह

17. भाई बीरेंद्र

18. इसराइल मंसूरी

19. कुमार सर्वजीत

20. अशोक कुमार सिंह

21. स्वीटी सीमा हेम्ब्रम

22. डॉ. तनवीर हसन

23. फैसल अली

24. समीर कुमार महासेठ

25. रणविजय साहू

26. कार्तिकेय कुमार

27. अनिल सहनी

28. राजेन्द्र राम

29. अख्तरूल इस्लाम शाहिन

30. रामवृक्ष सदा

31. राजवंशी महतो

32. डॉ. उर्मिला ठाकुर

33. नेहालुद्दीन

34. इजहार अहमद

35. समता देवी

36. कारी सोहैब

37. अबु दोजाना

38. शक्ति सिंह यादव

39. मुकेश तांती

40. सिपाही लाल महतो


Copy