रिम्स शाषी परिषद की बैठक : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में इन एजेंडों पर हुई बातचीत

Edited By:  |
rims sasi parishad ki baithak rims sasi parishad ki baithak

रांची:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में रिम्स की 64वीं शाषी परिषद की बैठक हुई. बैठक में संस्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में अहम एजेंडा रिम्स में नई आईपीडी बिल्डिंग के निर्माण को लेकर लंबी बातचीत हुई. बैठक में संस्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक मेंस्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कई एजेंडों को मंजूरी दी गई है.बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि नई बिल्डिंग के निर्माण से रिम्स में बेड की संख्या बढ़ेगी. मरीजों की वेटिंग कम होगी और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि इससे मरीजों का दबाव संतुलित होगा और रिम्स में इलाज की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी. हालांकि, इन प्रस्तावों का क्रियान्वयन नगर निकाय चुनाव के बाद ही किया जाएगा.