Hindi News / दशमफॉल क्षेत्र में हुई युवती हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

रांची पुलिस की कार्रवाई : दशमफॉल क्षेत्र में हुई युवती हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Edited By:  |
ranchi police ki karwai ranchi police ki karwai

रांची:पुलिस ने दशमफॉल थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी यानी प्रेमी चेतन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद में आरोपी ने अपनी प्रेमिका हिस्सी कुमारी की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव को नदी किनारे बालू में दफना दिया गया था,लेकिन लगातार बारिश के कारण शव बाहर आ गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया.

पुलिस ने कुलासा करते हुए बताया कि चेतन मुंडा और हिस्सी कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी को शक था कि हिस्सी किसी दूसरे युवक के संपर्क में है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी ने हिस्सी को मिलने के बहाने नदी किनारे बुलाया और उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को बालू में दफना दिया ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके.

प्रेम संबंध में शक और विवाद ने एक 18 वर्षीय युवती की जान ले ली गई. आरोपी ने हत्या के बाद शव को छिपाने की पूरी कोशिश की, लेकिन, बारिश ने उसके राज से पर्दा उठा दिया है. रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया.