Hindi News / पुलिस-अपराधी एनकाउंटर में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का कुख्यात शूटर...

रांची में मुठभेड़ : पुलिस-अपराधी एनकाउंटर में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का कुख्यात शूटर घायल

Edited By:  |
ranchi mein muthbedh ranchi mein muthbedh

रांची:रांची पुलिस ने धुर्वा के पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है. कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को मुठभेड़ में घायल कर दिया है. बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास पुलिस और सत्यम पाठक के बीच आमना-सामना हुआ था. जिसके बाद पुलिस और कुख्यात अपराधियों में मुठभेड़ हो गया. पुलिस की फायरिंग में शूटर सत्यम पाठक को गोली लग गई.

पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी है. घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस की टीम पहले से उसकी तलाश में जुटी हुई थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.

गौरतलब है कि मंगलवार को पंडरा के ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला शूटर सत्यम पाठक था, जबकि पूरे मामले का मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है.

कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की हत्या करने में भी शामिल था.पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.