Hindi News / सोशल मीडिया पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,कहा-अमर वीरों का बलिदान ही झारखंड...

सीएम हेमंत ने किया पोस्ट : सोशल मीडिया पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,कहा-अमर वीरों का बलिदान ही झारखंड की पहचान

Edited By:  |
hul diwas hul diwas

रांची:हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पोस्ट साझा किया है. सीएम ने हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो सहित सभी वीर शहीदों को शत-शत नमन करते हुए हूल जोहार कहा. साथ ही उन्होंने इन महान वीरों के माता-पिता चुन्नी मांझी और सुबी हांसदा को भी श्रद्धापूर्वक हूल जोहार किया.

भोगनाडीह से उठी हूल की हुंकार ने शोषण और अन्याय की नींव को दी थी चुनौती

हेमंत सोरेन ने एक्स हैंडल पर कहा कि 30 जून 1855 को संताल की क्रांतिकारी भूमि भोगनाडीह से उठी हूल की हुंकार ने शोषण और अन्याय की नींव को चुनौती दी थी. उन्होंने कहा कि हमारे वीर पुरखों ने जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए अन्यायपूर्ण सत्ता का डटकर मुकाबला किया और अपने अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया,लेकिन अन्याय के सामने कभी झुके नहीं.

सभी वीर शहीदों के प्रति अपनी विनम्र कृतज्ञता व्यक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि हूल क्रांति के अमर वीरों का संघर्ष ही झारखंड की पहचान है और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने समस्त झारखंडवासियों की ओर से सभी वीर शहीदों के प्रति अपनी विनम्र कृतज्ञता व्यक्त की.