Hindi News / जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख इनाम की घोषणा,बच्ची की तलाश तेज

रांची में 18 माह की अदिति लापताकांड : जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख इनाम की घोषणा,बच्ची की तलाश तेज

Edited By:  |
ranchi mein aditi lapatakand ranchi mein aditi lapatakand

रांची:राजधानी रांची से बीते कई दिनों से लापता 18 माह की बच्ची अदिति का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और आम लोगों से भी मदद की अपील की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची पुलिस ने बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. पुलिस की ओर से जारी अपील के बाद पूरे इलाके में बच्ची की तलाश को लेकर चिंता का माहौल है. परिवार के लोग भी बच्ची की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

कोकर इलाके से लापता हुई थी बच्ची

पुलिस के मुताबिक बच्ची सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली इलाके से लापता हुई है. घटना के बाद पुलिस लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई है और आस-पास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग मांगा है.

रांची पुलिस की अपील

मामले को लेकर रांची पुलिस ने कहा है कि बच्ची के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख का इनाम दिया जाएगा. साथ ही यह भी कहा गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा. पुलिस का मानना है कि लोगों के सहयोग से बच्ची तक जल्द पहुंचा जा सकता है. बच्ची से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर लोग सीधे पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए पुलिस ने कई संपर्क नंबर जारी किए हैं, ताकि सूचना तुरंत संबंधित टीम तक पहुंच सके. रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.