रांची जिले के सभी स्कूल 20 जून को भी रहेंगे बंद : भारी बारिश के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Edited By:  |
ranchi jile ke sabhi school 20 june ko bhi rahenge band ranchi jile ke sabhi school 20 june ko bhi rahenge band

रांची : भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर 20.06.2025 को रांची जिला में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने यह आदेश जारी किया है.

बता दें कि भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर 20.06.2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड, राँची के विशेष बुलेटिन 20.06.2025 को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिह्नित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--