Hindi News / सारंडा में नक्सली मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल दो जवान एयर एंबुलेंस...

रांची : सारंडा में नक्सली मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल दो जवान एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन के दो जांबाज इंस्पेक्टरों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया. घायल जवानों को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा है. नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है.

रांची के राज अस्पताल में चल रहा था इलाज

सारंडा के जंगलों में बुधवार को नक्सलियों के साथ हुए एनकाउंटर में कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों का इलाज रांची के राज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया.

दोनों की हालत पर लगातार रखी जा रहीनजर

राज अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि बिना किसी देरी के उन्हें सुरक्षित एयरलिफ्ट किया जा सके. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों अधिकारियों ने बहादुरी से नक्सलियों का सामना किया है, जोरदार धमाके में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. फिलहाल दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.