Hindi News / केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग की श्रद्धांजलि अर्पित

रामविलास पासवान की जयंती : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग की श्रद्धांजलि अर्पित

Edited By:  |
ramvilas paswan ki jayanti ramvilas paswan ki jayanti

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की आज 80वीं जयंती है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उनकी मां रीना पासवान, बहन, भांजे और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. दिल्ली, पटना, हाजीपुर और रामविलास पासवान के पैतृक आवास पर विशेष तैयारियों के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया. रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था और उनका निधन 8 अक्टूबर 2020 को हुआ था.

देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान और संघर्षों को याद किया. नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय और जनसेवा के संकल्प को दोहराया.

इधर,लोजपा (रामविलास) प्रदेशकार्यालय में भी धूमधाम से रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई. नेताओं ने उनके संघर्षों को याद किया.समारोह में पार्टी के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने रामविलास पासवान के संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.इस दौरान कई नेता उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद कर भावुक हो गए.कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, मंत्री संजय पासवान, संजय सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे.