BIG NEWS : मोकामा, मुंगेर और लखीसराय टाल इलाके में छापेमारी, STF के साथ 6 थानों की पुलिस ने मारी रेड, मोनू सिंह और अन्य आरोपियों की तलाश तेज

Edited By:  |
 Raids in Mokama, Munger and Lakhisarai Tall area  Raids in Mokama, Munger and Lakhisarai Tall area

MOKAMA : बड़ी ख़बर बिहार के मोकामा से आ रही है, जहां मुंगेर, लखीसराय और मोकामा टाल इलाके में पुलिस ने रातभर छापेमारी अभियान चलाया है। इस छापेमारी का मकसद हाल ही में हुए अनंत सिंह समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच फायरिंग मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करना था।

6 थाना क्षेत्र की पुलिस और STF की विशेष टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। आरोप है कि इस मामले में मोनू सिंह और अन्य आरोपी संलिप्त हैं। पुलिस की टीम ने कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी मुंगेर, लखीसराय और मोकामा टाल के संवेदनशील इलाकों में की गई। इस दौरान पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी और संदिग्ध ठिकानों को खंगाला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में STF की भूमिका भी अहम रही। फायरिंग मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

(मोकामा से कमालुद्दीन की रिपोर्ट)