'PM मोदी ने भारतीय राजनीति की बदली संस्कृति' : मंत्री ने 8 वर्षों की उपलब्धियों का किया गुणगान, जानें क्या कुछ कहा

Edited By:  |
PM modi ne bharteey rajniti ki badli sanskriti PM modi ne bharteey rajniti ki badli sanskriti

सहरसा : खबर है सहरसा से जहां मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं आई. टी. विभाग के माननीय मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी ने नमो एप्प लांच किया है। जिसमें 8 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा को बताया गया है। अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान श्री कुमार ने कहा कि नमो एप्प में से यूथ इंडिया को कौन से काम सरकार ने 8 साल की अवधि में किए हैं, उसकी सही जानकारी दिया गया है ।

मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जो सफलीभूत है। मोदी सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। देश आज आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और आज देश मोदी सरकार के 8 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है।

आगे उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यों में इनोवेशन हमेशा दिखाई पड़ता है। इसी इनोवेशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नमो एप के तहत माइक्रोसाइट पर एक मॉड्यूल खड़ा किया है। जो रुचिकर भी है, इंटरैक्टिव भी है और जानकारीपरक एवं इनोवेशन से युक्त है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है। सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई है। 2014 से अब तक हमने एक लंबी यात्रा तय की है। आज हम देश में एक जिम्मेदार सरकार देखते हैं, आज हम प्रो-एक्टिव, प्रो-रिस्पॉन्सिव सरकार देखते हैं।

बदलाव की ये कहानी ही हमारी प्रगति की निशानी है। पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी। लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। अंत्योदय को हमने तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। राष्ट्र प्रथम को लेकर हमारी सारी नीति आगे बढ़ी हैं। पहले योजनाएं कागज पर ही बनती, कागज पर ही इंप्लीमेंट होती थी, कागज में ही उद्घाटन हो जाता है। आज योजना बनने से लेकर, उसके इंप्लीमेंटशन तक नीचले स्तर तक मॉनिटरिंग होती है।

पिछली सरकार के 70 वर्षों में शिक्षा विभाग ने 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय बनाए गए थे। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय बने हैं। यूनिवर्सल एजुकेशन की दृष्टि से हम आगे बढ़ रहे हैं। गरीब कल्याण अन्न योजना की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है। क्योंकि कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वो भारत है। 2 साल से करीब 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है।


Copy