Hindi News / उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By:  |
patna mein vigilence team ki badi karwai patna mein vigilence team ki badi karwai

BIHAR NEWS:बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने 30 जून 2026 को पटना जिले के संपतचक स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, चैनपुर के प्रधानाध्यापक कुणाल प्रियदर्शी को 50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 076/26 के तहत की गई।

शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में सफल विद्यार्थियों के अंक प्रमाणपत्र एवं सीएलसी जारी करने के लिए प्रति छात्र ₹400 की रिश्वत मांगी जा रही थी। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की और आरोपी को उसके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 76वीं प्राथमिकी और 71वां ट्रैप मामला है। अब तक 70 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा ट्रैप मामलों में कुल ₹27.55 लाख से अधिक की रिश्वत राशि बरामद की है