Hindi News / मनेर स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी, 3गिरफ्तार

पटना में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा : मनेर स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी, 3गिरफ्तार

Edited By:  |
patna mein jismfaroshi k dhandhe ka khulasa patna mein jismfaroshi k dhandhe ka khulasa

पटना: जिले के मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर महादेव स्थान-टाटा कॉलोनी बिहटा-मनेर स्टेट हाईवे के पास स्थित शिवम होटल में सोमवार को यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान एक नाबालिग लड़की को आपत्तिजनक स्थिति से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई दानापुर के डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पुलिस के अनुसार, होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पटना पश्चिमी सिटी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।

पुलिस जब होटल के एक कमरे में पहुंची तो वहां एक नाबालिग लड़की और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। नाबालिग को तत्काल रेस्क्यू कर संरक्षण में लिया गया। उसके बाद उससे संबंधित सभी कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 12 कंडोम और तीन सेक्स वर्धक टैबलेट भी बरामद किए हैं। इस बरामदगी के बाद पुलिस को देह व्यापार के संगठित नेटवर्क की आशंका है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

पुलिस ने होटल संचालक चांद बाबू सिंह, ग्राहक अजित कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।