Hindi News / आक्रोशित लोगों ने बस में लगाई आग,जमकर की तोड़फोड़

पटना सिटी में युवक की मौत पर बवाल : आक्रोशित लोगों ने बस में लगाई आग,जमकर की तोड़फोड़

Edited By:  |
patna city mein yuvak ki mout par bawal patna city mein yuvak ki mout par bawal

पटना: पटना सिटी क्षेत्र के जीरो माइल के अगमकुआं थाना अंतर्गत बस से कुचलकर युवक की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा. आक्रोशित लोगों ने वैशाली कोच नाम के बस में आग लगा दी. गुस्साए लोगों ने आवागमन भी बाधित कर दिया. युवक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी देखते ही और हंगामा करने लगे. वे लोग पत्रकारों को भी नहीं बख्शा.काफी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों द्वारा तोड़फोड़ कर उत्पाद मचाया गया.

स्थानीय लोग कहना है कि अगमकुआं थाना को फोन किया गया था उन्होंने कहा कि ट्रैफिक का मामला है और शव सड़क पर पड़ी रही. जिसके बाद लोग आक्रोशित होते चले गये. बस को भी लोगों ने आग के हवाले कर दिया.

पटना सिटी के एसपी राज किशोर सिंह-1, पटना सिटी के मंडल अधिकारी सत्यम सहाय घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे. लोगों नेट्रैफिक चौकी को भी आग के हवाले कर दिया. पटना मसौढ़ी मोर के पास में जीरो माइल के आगे ट्रैफिक चौकी था, उसको भी जला दिया. वहीं पुलिस की दो जिप्सी को भी आग के हवाले कर दिया गया. 6 से 7 मोटरसाइकिल को भी जलाकर राख कर दिया गया. बस स्टैंड बैरिया में जितने भी खड़े कोच थे सब में तोड़फोड़ की गई. जीरो माइल तक लोगों ने उत्पाद मचाया.