पटना। राज्यसभा में हंगामा करने और नारेबाजी करने पर राज्यसभा के 20 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। राज्यसभा के सासंदों को एक खास नियम 256 के तहत निलंबित किया गया है, जिसके बाद वे कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकते। अब सांसद के निलंबन का विरोध भी किया जा रहा है। निलंबन के विरोध में सांसद धरना पर भी बैठे।
विरोध के बाद अब सरकार ने इसपर बयान दिया है। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्ले कार्ड लाना सदन के नियमों के ख़िलाफ़ है इसलिए या तो निलंबित सांसद खेद व्यक्त करें या उनके नेता उनकी ओर से खेद व्यक्त करें और आश्वासन दें कि ऐसा फिर नहीं होगा जिसके बाद सरकार सांसदों के निलंबन को रद्द करने का प्रस्ताव लाने के लिए तैयार है।
अब देखना है कि 20 निलंबित सांसद माफी मांग कर सदन में वापसी करते हैं या फिर पूरे सत्र के लिए बाहर ही बैठना पसंद करेंगे।

