तेजस्वी का दौरा : परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव ने छोड़ा नीतीश का साथ, तेजस्वी दिलाएंगे राजद की सदस्यता, तैयारी पूरी


खगड़िया -नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज खगड़िया आ रहे हैं। जहां वह परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के गोगरी भगवान हाई स्कूल मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तेजस्वी का आज दौरा को काफी महत्वपूर्ण और दिलचस्प माना जा रहा है,क्योंकि परबत्ता से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार जदयू को छोड़, राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसी मंच से डॉक्टर संजीव को राजद की सदस्यता दिलाएंगे।आपको बता दें कि डॉक्टर संजीव परबत्ता के पूर्व विधायक रामानंद सिंह के पुत्र हैं।जो कई टर्म के जदयू के विधायक रहे है।लेकिन पिछले डेढ़ साल से जदयू के शीर्ष नेतृत्व जदयू विधायक संजीव से नाराज चल रहे थे। संजीव के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा का नोटिस भी आया था।लिहाजा संजीव अपनी पार्टी लाइन से हटकर बयान भी देते रहे थे। चर्चा पिछले कई महीनों से चर्चा थी कि डॉक्टर संजीव जदयू को छोड़ देंगे।उस चर्चा को आज विराम लग जाएगा।जब संजीव आज राजद की सदस्यता ले लेंगे।बहुत मुमकिन है कि राजद उन्हें परबत्ता से चुनाव लड़ाए। क्योंकि संजीव न केवल प्रभावशाली चेहरा हैं।बल्कि जातीय समीकरण में भी मजबूत माने जाते हैं।