रांची : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों लोगों ने अपनी मांगों को लेकर अर्द्धनग्न अवस्था में हरमू मैदान से रैली निकाल कर राज्य सरकार का विरोध कर रहे हैं. राजधानी रांची स्थित राजभवन के समक्ष 131 दिन से धरना देने के बाद सभी पंचायत सेवक अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिए हैं.


अर्द्धनग्न अवस्था में हरमू मैदान से रैली निकाल सरकार का किया विरोध

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने अस्थाई वेतन और सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ कई मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के बाद आज राज्य सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है.


अपनी मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे हुए थे. आज वे राज्य सरकार के खिलाफ अर्द्ध नग्न अवस्था में हरमू मैदान से रैली निकाल कर प्रदर्शन कर रहे हैं. पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की ओर से कहा गया है कि हम लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाह रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है.