Hindi News / बेलहारा गांव का पुल बना मौत का जाल,कभी भी हो सकता बड़ा हादसा

पलामू : बेलहारा गांव का पुल बना मौत का जाल,कभी भी हो सकता बड़ा हादसा

Edited By:  |
palamu palamu

पलामू: जिले के पाण्डु प्रखंड के बेलहारा गांव में स्थित जर्जर पुल पर दौड़ती वाहन हादसों को निमंत्रण दे रही है.पुल के पिलरों में पड़ी गहरी दरारें इसकी कमजोर हालत को बयां कर रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है. हर दिन बसें, हाईवा और ट्रैक्टर सहित कई भारी वाहन इस पुल से गुजरते हैं और हर गुजरते वाहन के साथ लोगों की सांसें थम जाती हैं.

ग्रामीणों के मुताबिक,साल 2024 में भारी बारिश के कारण यह पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. उस वक्त पिलरों में बड़ी दरारें आई थी,लेकिन उसके बाद ना कोई निरीक्षण किया और ना ही मरम्मत की कोई पहल की गई. साल 2006 में बना यह पुल अब लगभग 20 साल बाद पूरी तरह जर्जर हो चुका है.

तस्वीरें में आप साफ देख सकते है किस तरह से पुल का ढांचा बेहद कमजोर पड़ चुका है. इसके बावजूद हर रोज सैकड़ों लोग इसी पुल से अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर है. पुल पार करते समय स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना रहता है. उनका कहना है कि अगर पुल अचानक गिरा तो एक बड़ी त्रासदी से इनकार नहीं किया जा सकता.

इस बीच बीजेपी नेता धर्मदेव सिंह यादव ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि पुल की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए और नए सिरे से निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए. ग्रामीणों की भी मांग है कि जब तक पुल सुरक्षित घोषित नहीं होता, तब तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए.