ओड़िशा के राज्यपाल पहुंचे बुंडू : रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Edited By:  |
Reported By:
odisha ke rajyapal pahunche bundu odisha ke rajyapal pahunche bundu

रांची : ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास आज रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में बुंडू पहुंचे. बुंडू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.



राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रघुवर दास झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर रघुवर दास का स्वागत किया. इस बीच कार्यकर्ताओं ने शॉल उड़ा कर उनका स्वागत किया. ओड़िशा के वर्तमान राज्यपाल रघुवर दास ने दीपावली व छठ को लेकर झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी तथा कार्यकर्ताओं से फोटो सेल्फी खींचते हुए नजर आए. इसके बाद रघुवर दास जमशेदपुर की ओर रवाना हो गये.



Copy