Hindi News / प्रत्याशियों की सरगर्मी तेज,पूर्व वार्ड पार्षद अपने कामकाज बता रहे तो नए प्रत्याशी...

निकाय चुनाव : प्रत्याशियों की सरगर्मी तेज,पूर्व वार्ड पार्षद अपने कामकाज बता रहे तो नए प्रत्याशी विकास नहीं होने का दावा कर रहे

Edited By:  |
nikay chunaw nikay chunaw

गढ़वा:नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सरगर्मी तेज हो गई है. एक तरफ पूर्व की वार्ड पार्षद अपने कामकाज द्वारा किए गए कामकाज को जनता को बता रहे हैं. वहीं, चुनावी मैदान में उतरे नए प्रत्याशी पूर्व में विकास नहीं होने की बात कह कर जनता के बीच जा रहे हैं. कुछ ऐसी ही स्थित वार्ड नंबर-11 की है. वार्ड के कुछ लोगों ने वार्ड पार्षद के कार्यों की सराहना कर रहे तो कुछ लोग पिछले 10 वर्षों में वार्ड की स्थिति काफी नारकीय बताया है.

जलजमाव के कारण बीमारी का मंडरा रहा खतरा

यह तस्वीर जिला मुख्यालय के वार्ड-11 सहिजना और चिनिया रोड के कई मुहल्लों की है. जो नारकीय स्थिति को बयां कर रहीहै. इस इलाके में ना सड़क की स्थिति अच्छी है ना ही सिवरेज सिस्टम दुरूस्त है. जबकि, सालो भर सड़कों पर जलजमाव के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है. वहीं, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में कीचड़ होने से पैदल चलना दूभर हो जाता है. इसके अलावा वार्ड में स्ट्रीट लाइट की स्थिति भी ठीक नहीं है. जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइट नहीं रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वार्ड के स्थानीय लोगों में नगर परिषद की उदासीनता के कारण आक्रोश भी दिखाया है. लोगों की शिकायत है कि नगर परिषद में शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया.


क्षेत्र मेंसुविधाएं नहीं देने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद उनसे नियमित होल्डिंग टैक्स की वसूली तो करता है लेकिन, उसके अनुरूप उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर नगर परिषद सुविधाएं नहीं दे पाता है तो होल्डिंग टैक्स लेना भी बंद कर दे. वार्ड के लोगों की शिकायत है कि सड़क पर बारिश में जलजमाव से परेशानी होती है. कई बार सड़क पर गड्ढों में पानी जमने से लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं. रोशनी की पर्याप्त सुविधा नहीं रहने से लोगों को रात में आवाजाही में परेशानी होती है. वहीं, नाली की भी स्थिति ठीक नहीं है. वार्ड की समस्याओं से कई बार स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को अवगत कराया है लेकिन, समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है. पिछले कार्यों को कुछ लोगों ने सराहा तो कुछ ने और काम करने की मांग की.