BIG BREAKING : बिहार के इस मुखिया के घर NIA का छापा, मचा हड़कंप, 11 लाख रुपये भी बरामद, कई थानों की पुलिस कर रही कैंप

Edited By:  |
Reported By:
NIA raids the house of this Bihar chief NIA raids the house of this Bihar chief

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि NIA की टीम ने अहले सुबह मुखिया के घर पर छापा मारा है। इस छापेमारी के बाद जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।

मुखिया के घर NIA का छापा

यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के क्षेत्र के मनकौली इलाके में हुई है। पंचायत के मुखिया नन्द किशोर यादव उर्फ भोला राय कुढ़नी पंचायत के मुखिया हैं। उनका लड़का देवमुनि राय AK-47 के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसी मामले में अहले सुबह 5 बजे से छापेमारी चल रही है।

कई थानों की पुलिस कर रही कैंप

बताया जा रहा लोकसभा चुनाव के दौरान मुखिया पुत्र देवमुनि राय को AK-47 के साथ गिरफ्तार किया था, जो नगालैंड के दिमापुर से AK-47 की सप्लाई किया करता था। उसके साथ जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा निवासी विकास कुमार, वैशाली हाजीपुर के अनजानपीर निवासी सत्यम कुमार और नगालैंड दिमापुर के हथियार तस्कर आविद अंसारी की गिरफ्तारी की गई थी।

11 लाख रुपये भी बरामद

उस मामले में लगातार जांच चल रही थी। इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को जानकारी मिली कि AK-47 की खेप बिहार लाई गई है, जिसके बाद हाजीपुर और मुजफ्फरपुर इलाके में NIA की छापेमारी शुरू हो गई, जिसके बाद मुखिया पुत्र देवमुनि राय के घर से 11 लाख रुपये बरामद किया गया है। सीरियल मिलान किया जा रहा है।