नई दिल्ली : बीजेपी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह से की मुलाकात,झारखंड के सम-सामयिक विषयों पर चर्चा
रांची:झारखंड बीजेपीके प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बीजेपी की उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड के कई सम-सामयिक विषयों पर गृह मंत्री से सार्थक चर्चा हुई. गृह मंत्री द्वारा बीजेपी नेताओं को कई आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
बीजेपी नेताओं ने गृह मंत्री को झारखंड के मौजूदा हालात से अवगत कराया. मुख्य रूप से जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई अनियमित्ताओं का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया. पार्टी नेताओं ने इन परीक्षाओं में धांधली और युवाओं के समक्ष आ रही समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया.
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा और तीन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,रघुवर दास, चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद रहे.





