मौसम : झारखंड में मौसम का फिर बदला मिजाज,तापमान में आई गिरावट अभी और बढ़ेगी ठंड

Edited By:  |
nausam nausam

रांची:झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. इधर कुछ दिनों से तापमान में कमी आने के बाद आज सुबह से ही ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है. झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार है. 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी.

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है. इसके बाद तीन दिनों तक इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है.