Hindi News / विधायक मंजू कुमारी ने पीएम का जताया आभार,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बताया...

नारी शक्ति अधिनियम : विधायक मंजू कुमारी ने पीएम का जताया आभार,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बताया ऐतिहासिक कदम

Edited By:  |
nari shakti adhiniyam nari shakti adhiniyam

गिरिडीह:जिले के नए परिषद भवन में जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. मंजू कुमारी ने नारी शक्ति अधिनियम लागू होने पर खुशी जताई. महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी की मांग अब पूरी हो गई है.

संसद तक महिलाओं की भागीदारी होगी मजबूत

इस मौके पर विधायक ने बताया कि इस अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, जिससे पंचायत से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी मजबूत होगी. इससे महिलाएं न केवल राजनीति में आगे बढ़ेंगी, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाएंगी.

यह कानून आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का नया अवसर

मंजू कुमारी ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं और यह कानून उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का नया अवसर देगा. उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं. इस मौके पर शालिनी बैशखियार, बिनीता कुमारी और उषा कुमारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं.