लोहरदगा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को लोहरदगा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे. कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है. तैयारियों को अंतिम रुप प्रदान किया जा रहा है. डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां और अन्य अधिकारी सोमवार को कुडू के चिरी मैदान पहुंच कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
सीएम हेमंत सोरेन 28 नवंबर को चौपर से कुडू के चिरी पहुंचेंगे. यहां पर आम जनता से रुबरु होंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे. सीएम सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को देंगे. कार्यक्रम में लगभग एक सौ करोड़ की ऋण एवं परिसंपत्ति का वितरण भी किया जाएगा. इसके अलावे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा.
