2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे का क्या हुआ? : मुकेश सहनी ने PM पर साधा निशाना, कहा : 10 साल से इंतजार कर रहे हैं युवा

Edited By:  |
Reported By:
Mukesh Sahni targeted PM Mukesh Sahni targeted PM

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गयी है। सभी पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच चुनाव प्रचार से लौटे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा है कि पीएम मोदी जी अपने एजेंसी से सर्वे करा लें कि कितनी भीड़ आ रही है।

इसके साथ ही मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। 10 साल से युवा इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर मुकेश साहनी ने कहा पहले से ही देश में तानाशाही रवैया चल रहा है, यह देश के लिए सही नहीं है। यह लोकतंत्र है लेकिन मोदी जी इसको राजतंत्र में बदल रहे हैं। गलत तरीके से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। खैर, हम लोगों को न्यायपालिका पर भरोसा है। आने वाले समय में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

वहीं, अश्विनी चौबे की नाराजगी पर और रोहिणी आचार्य द्वारा महागठबंधन में आने के सवाल पर मुकेश साहनी ने कहा कि हमारे गठबंधन द्वारा स्वागत है। हम लोग उनका स्वागत करेंगे। अश्विनी चौबे बीजेपी के बड़े नेता हैं और हमें उम्मीद नहीं था कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने भाजपा की बहुत सेवा की है। बीजेपी को यहां तक पहुंचाया है। मुझे लगता है कि उनका टिकट कटना हिटलरशाही का प्रमाण है।


Copy