Hindi News / बीजेपी का देशव्यापी विशेष अभियान,सीएम से लेकर विधायक तक को जिम्मा

पीएम के रूप में मोदी के 12 वर्ष पूरे : बीजेपी का देशव्यापी विशेष अभियान,सीएम से लेकर विधायक तक को जिम्मा

Edited By:  |
modi sarkar k 12 warsh purey modi sarkar k 12 warsh purey

पटना:प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत पार्टी ने संगठन से लेकर सरकार तक सभी स्तरों पर जनसंपर्क और जनजागरण कार्यक्रमों की व्यापक योजना बनाई है.

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश

बीजेपी ने इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सभी नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभाव को विस्तार से समझाने पर जोर दिया जा रहा है.

देशभर में जनसभाएं,कार्यकर्ता सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम

अभियान के अंतर्गत देशभर में जनसभाएं, कार्यकर्ता सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए घर-घर संपर्क अभियान चलाने की योजना भी तैयार की गई है. इसमें कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे.

वरिष्ठ नेताओं कोविशेष कार्यक्रमों की जिम्मेदारी

डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया को भी इस अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया गया है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऑनलाइन माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करेंगे. वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों और जिलों में विशेष कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अभियान का प्रभाव अधिकतम हो सके.

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करना लक्ष्य

बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि यह अभियान ना केवल सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा. इसे आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें जनसंपर्क और जनविश्वास बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.