मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : दक्षिण बिहार के 7 जिलों में हीट वेव की दी चेतावनी,पढ़े पूरी खबर

Edited By:  |
Reported By:
mausam vibhag ne jari kiya alert mausam vibhag ne jari kiya alert

पटना : पटना स्थित मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के सात जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। बढ़ता पारा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। अप्रैल के महीने में ही जून की गर्मी का अहसास होने लगा है। फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

अलर्ट में कहा गया है कि बक्सर, गया, रोहतास, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, कैमूर में हीट वेव की स्थिति रहेगी। इन जिलों के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है और सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बढ़ती गर्मी को लेकर कहा कि सभी लोगों को सतर्क और सचेत रहने की जरूरत है।

राज्य के उत्तरी भाग में मौसम सामान्य बना हुआ है। इस ओर पूर्वा हवा का प्रभाव बना हुआ है। दो दिन तक मौसम में नरमी के बाद दक्षिण बिहार के छह-सात जिलों में फिर से गर्मी तेजी से बढ़ी और लू जैसी स्थिति हो गई है। दो से तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद पछ़ुआ का प्रवाह फिर से स्थापित होने से बक्सर में पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को राज्य में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां हीट वेव की स्थिति रही। गया में 40.7 डिग्री, जमुई में 40.4 डिग्री, औरंगाबाद में 41.8 डिग्री, बांका में 40.7 डिग्री और नवादा में 40.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

आपको बता दे कि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर हवाएं लगातार प्रवाहित हो रही है। 16 अप्रैल को उत्तर बिहार के कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, शिवहर, अररिया और किशनगंज में बारिश के आसार हैं।


Copy