मौसम : राजधानी में चक्रवाती तूफान मोंथा से बदला मौसम, रांची में झमाझम बारिश

Edited By:  |
mausam mausam

रांची : चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. रांची और आसपास के जिलों में बीते मंगलवार को दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई. वहीं आज यानि बुधवार सुबह से भी राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव के कारण 31 अक्टूबर तक इसका असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका है.

वहीं रांची जिला प्रशासन ने तूफान से किसानों को अधिक नुकसान होने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. किसानों को फसल का नुकसान न हो , इसलिए उसे सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने कहा है कि जिन खेतों में धान,मक्का या अन्य फसलें कटाई के लिए तैयार है, उन्हें तुरंत न काटें.कटी फसल को खेतों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखे.

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--