मशहूर शायर बशीर बद्र सुपुर्द-ए-खाक : पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित पार्टी नेताओं ने जताया दुख,साहित्य जगत में भी शोक
पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर शोक जताया है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित आरजेडी के नेताओं ने गहरा शोक जताया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित पूरा परिवार दुख जताते हुए कहा कि बशीर बद्र के निधन से उर्दू भाषा और शायरी ने एक नायब नगीना खो दिया है.
बताए कि मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर भोपाल में इंतकाल हो गया था. उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसें ली. शाम को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. आरजेडी परिवार के नेताओं ने मशहूर शायर बशीर बद्र के इंतकाल पर गहरे रंजो-गम का इजहार किया है. साथ ही नेताओं ने उनके अहले खाना के साथ अपनी हमदर्दी जताया है.
बशीर बद्र को गजल विद्या में ठेठ, सरल और बेहद रूमानी शब्दों को पिरोने के लिए हमेशा याद किया जाएगा. इन्हें साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा गया था. इनके नहीं रहने से देश के लाखों प्रशंसकों में मायूसी देखी जा रही है. साहित्य जगत में शोक की लहर.





