महिला ने नीलोत्पल मृणाल पर लगाया बड़ा आरोप : कहा-शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

Edited By:  |
mahila ne nilotpal mrinal par lagaya bada aarop mahila ne nilotpal mrinal par lagaya bada aarop

DESK : मशहूर लेखक और युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल मृणाल पर एक महिला ने बड़ा आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली महिला ने लेखक पर आरोप लगते हुए कहा है कि शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक यौन शोषण किया है। लेखक के खिलाफ दिल्ली के तिमारपुर पुलिस स्टेशन में बलात्कार का केस दर्ज कराया गया है।

यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2013 में आरोपी से मिली थी और बाद में उनकी दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे। एक दिन मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर बार-बार रेप किया। पीड़िता ने आगे कहा कि पिछले साल दिसंबर माह से आरोपी उससे बात करना कम कर दिया। वह अवसाद में होने की बात कह रहा था। बात में पीड़िता को पता चला कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध हैं और उसकी एक लड़की से शादी होने वाली है।

आपको बता दें कि लेखक नीलोत्पल मृणाल मूलरूप से झारखंड निवासी नीलोत्पल मृणाल साहित्य जगत का जाना-माना नाम हैं। उन्हें साल 2016 में मशहूर किताब ‘डार्क हॉर्स’ के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नीलोत्पल मृणाल का जन्म 25 दिसंबर 1984 में दुमका में हुआ था।