महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार मामला : झारखंड पुलिस एसोसिएशन व अधिवक्ताओं में ठनी,दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
mahila adhiwakta k sath duvyawhar mamla mahila adhiwakta k sath duvyawhar mamla

रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन और अधिवक्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप को दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है.पुलिस एसोसिएशन और अधिवक्ता एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. अब तक अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा था लेकिन, अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा भी अधिवक्ताओं पर आरोप लगाया जा रहा है.

महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी. महिला अधिवक्ता से 5 फरवरी को एसटी-एससी थाने में दुर्व्यवहार की बात सामने आई थी. जिसके बाद से अधिवक्ता लगातार इस मामले का विरोध कर रह हैं.

वहीं, इसे लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर कहा कि जमीन के मामले में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा था. जिससे इंकार करने पर ही महिला अधिवक्ता ने मामले को तूल दिया है. एसोसिएशन का कहना है कि पुलिस का काम न्याय करना होता है न कि अन्याय करना. देश संविधान से चलता है रूल ऑफ लॉ लागू है. लेकिन लगता है अधिवक्ता इन बातों को भूल गए हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि बार काउंसिल भी इसकी जांच करे और मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करें.