लोहरदगा:आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सात मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्र के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया है. लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में आगामी 13 मई 2024 को मतदान होना है. सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में मतदान कर्मियों को सुरक्षित पहुंचाने को लेकर हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया है.
इस बार मतदान कर्मी सीधे अपने मतदान केंद्र में पहुंचेंगे और वहीं पर मतदान प्रारंभ करते हुए मतदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे. जिन मतदान कर्मियों को शनिवार को उनके मतदान केंद्र के लिए भेजा गया है, वह अगले 13 मई तक अपने मतदान केंद्र में ही रहेंगे. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कई मतदान केंद्र के लिए स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है.
