Bihar IAS Transfer : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, 19 अधिकारी किए गये इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

Edited By:  |
 Large scale transfer of IAS officers in Bihar  Large scale transfer of IAS officers in Bihar

Bihar IAS Transfer :बिहार में एकबार फिर बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। बिहार के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 19 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके साथ ही 3 IAS को अतिरिक्त प्रभार देते हुए नये काम की जिम्मेदावारी भी दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पथ निर्माण विभाग में अब दो सचिव होंगे। बी. कार्तिकेय धनजी का ट्रांसफर करते हुए पथ निर्माण विभाग में सचिव बनाया गया है। वहां पहले से संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी सचिव के रूप में काम कर रहे हैं।

इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

  1. बी. कार्तिकेय धनजी एसपीडी, बिहार शिक्षा परियोजना सचिव, पथ निर्माण
  2. रचना पाटिल विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन निदेशक, संग्रहालय
  3. मीनेन्द्र कुमार सचिव, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सीईओ, शिक्षा वित्त निगम
  4. राहुल कुमार निदेशक, संग्रहालय विशेष सचिव, वित्त
  5. रंजिता श्रमायुक्त निदेशक, सामाजिक कल्याण
  6. गीता सिंह अपर सचिव, खाद्य उपभोक्ता अपर सचिव, पशु मत्स्य
  7. नवीन कुमार सिंह डीएमडी, बिहार विकास मिशन अपर सचिव, समाज कल्याण
  8. मो. इबरार आलम अपर सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी अपर सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण
  9. कल्पना कुमारी अनुश्रवण पदाधिकारी, पंचायती राज अपर सचिव, कृषि
  10. नंद लाल आर्य आप्त सचिव, मंत्री संतोष सुमन बंदोबस्त पदाधिकारी, नालंदा
  11. रजनीश कुमार सिंह अपर सचिव, गृह (कारा) निबंधन आईजी सह उत्पाद कमिश्नर, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  12. राजेश कुमार सिंह एडीएम बेगूसराय अपर सचिव, बीपीएससी
  13. राकेश रंजन ओएसडी, एनबीपीडीसीएल जीएम, बेल्ट्रॉन
  14. राजेश कुमार आप्त सचिव मंत्री कृष्णनंदन पासवान बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया
  15. मो. अहमद महमूद अपर सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण अपर सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी
  16. विनायक मिश्र प्रशासनिक पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन निदेशक, मध्यान्न भोजन
  17. मो. वारिश खां अपर आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल सचिव, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
  18. राजेश भारती ओएसडी, बिहार विकास मिशन श्रमायुक्त
  19. संजय कुमार आयुक्त, मनरेगा संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य
  20. योगेन्द्र सिंह निदेशक, माध्यमिक शिक्षा एसपीडी बिहार शिक्षा परियोजना, एमडी शैक्षणिक आधारभूत संरचना
  21. आनंद शर्मा निदेशक, पंचायती राज सीजीएम, बिहार विकास मिशन
  22. अभिलाषा कुमारी शर्मा एसीईओ, जीविका आयुक्त मनरेगा