कोडरमा : बीजेपी विधायक नीरा यादव के चालक पर हमला, हुई मौत, माता-पिता और बेटी भी घायल
कोडरमा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के इंदरवा पंचायत से बड़ी खबर सामने आ रही है. इंदरवा पंचायत केचितरपुर में जमीनी विवाद में बीजेपी विधायक नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की मौत हो गई है एवं उनके माता-पिता और बेटी भी घायल हो गई है. विधायक नीरा यादव के अनुसार, मृतक की मां को बुधवार को गड्ढा में सीना तक मिट्टी डाल दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची. जिसके बाद किसी तरह से उन्हें निकाला गया. इधर, चालक राजकुमार की बेटी ने बताया कि रात 9 बजे जब राजकुमार गांव गया तो एक घर में शादी का खाना खाकर लौट रहा था. इसी क्रम में अचानक उन पर गोतिया भीखन यादव, गोपाल यादव, राजू यादव व अन्य लोगों ने उनकेपिता राजकुमार यादव पर हमला कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी.
जब घटना की सूचना पर मृतक के माता-पिता और बेटी पहुंची तो उनपर भी हमला कर दिया गया. जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया. जहां इलाज के दौरान राजकुमार यादव की मौत हो गई. जबकि,उनके पिता की भी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा विधायक नीरा यादवसदर अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस प्रशासन पर लपरवाही का आरोप लगाया गया है.
गुस्साए परिजनों ने विधायक डॉ. नीरा यादव के चालक के शव के साथ कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना रोड को घंटों जाम कर दिया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. पुलिस ने जब घटना में शामिल 4 लोगों को हिरासत में लिया तब जाकर जाम हटा.





