Kishanganj Nagar Parishad Election Result : चुनाव में प्रत्याशियों ने मारी बाजी, खिले चेहरे

Edited By:  |
Reported By:
Kishanganj Nagar Parishad Election Result Kishanganj Nagar Parishad Election Result

किशनगंज : नगर निकाय चुनाव में किशनगंज नगर परिषद के 34 वार्डों का परिणाम सामने आ गया है। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों के चेहरे खिल गए हैं। किशनगंज नगर परिषद में कुल 86,370 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। देखिये हर वार्ड की पूरी डिटेल्स किसे मिली जीत और किसे हार...

देखिये डिटेल्स -

वार्ड 1 से जमशेद आलम 27 वोटों के अंतर से जीते हैं, उन्हें 756 वोट मिले वहीँ जांनिसार अहमद 704 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर रहें।

वार्ड 2 में अशोक पासवान ने 717 लाकर 292 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। 425 वोट पाने वाले रमेश पासवान रहे दूसरे स्थान पर।

वार्ड 3 में देवेन यादव ने 447 वोट लेकर जीत हासिल की। उन्होंने अनंत दास को 204 वोटों से हराया।

वार्ड 4 से नुज़हत ख़ानम विजेता रहीं। उन्होंने 786 वोट लाकर दूसरे स्थान रहीं रबीना बानो को 227 वोटों से हराया।

वार्ड 5 में शहनाज़ बेगम ने 1520 वोट लाकर विजेता रहीं। उन्होंने स्वीटी प्रवीण को 1191 वोटों से हराया।

वार्ड 6 में विजय रंजन देव ने मारी बाज़ी। उन्हें कुल 814 वोट मिले जबकि 574 वोट पाने वाले भास्कर प्रसाद यादव दूसरे स्थान पर रहे।

वार्ड 7 से मालती देवी विजेता घोषित। उन्होंने 1375 वोट पाकर 1266 वोट पाने वालीं ताहेरा को 109 वोटों से हराया।

वार्ड 8 में शवनम खातून ने आशा देवी को 365 वोटों से हराया। शवनम खातून को 951 जबकि आशा देवी को मिले 586 वोट।

वार्ड 9 में गज़ाला मज़हर विजेता रहीं। उन्हें 1097 वोट मिले जबकि 894 वोट लाकर नूरी बेगम दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 10 में आर्ची देवी जैन ने 179 वोटों के अंतर से शकुंतला देवी को हराया। आर्ची देवी जैन को 745 वहीँ शकुंतला देवी को 566 वोट मिले।

वार्ड 11 से प्रदीप ठाकुर को जीत मिली। उन्होंने 1140 वोट हासिल किये जबकि 417 वोट लाने वाले अशोक गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे।

वार्ड 12 में गायत्री साहा ने 830 लाकर जीत हासिल की। उन्होंने राजा कुमार साहा (341) को 489 वोटों के अंतर से हराया।

वार्ड 13 से अमित त्रिपाठी 310 वोट लाकर जीत प्राप्त की। उन्होंने सुख सागर नाथ सिन्हा को 52 वोटों से हराया।

वार्ड 14 में आशा देवी ने जीत हासिल की। उन्हें 802 वोट मिले जबकि 315 वोट लाकर वसीम खातून दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 15 में नौसर नज़ीरी ने 781 वोट के साथ जीत हासिल की। 568 वोट लाकर फरहीन बानो दूसरे स्थान रहीं।

वार्ड 16 में अंजार आलम विजेता रहे हैं। उन्होंने 913 वोट हासिल कर शासुज़्ज़मां को 531 वोटों से हराया।

वार्ड 17 में रुमकी सरकार ने 408 वोट लाकर रिंकी कुमारी को 3 वोटों से हराया।

वार्ड 18 में दीपक कुमार ने मारी बाज़ी। उन्हें 535 वोट मिले जबकि 228 वोटों के साथ पारवती देवी दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 19 में मनवार खातून ने 483 वोटों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने कली खातून को 80 वोटों से हराया।

वार्ड 20 में अजमेरी खातुन 1227 वोट हासिल कर विजेता रहीं। 343 वोट पाकर निखत परवीन दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 21 में सुफिया खातुन विजेता रहीं। उन्हें 738 वोट मिले जबकि नेहाल बक्श 332 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 22 में मोहम्मद कलीम उद्दीन ने 517 वोट हासिल कर जीत प्राप्त की। अजय कुमार साह 426 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

वार्ड 23 में नोमिता हसदा विजेता रहीं। उन्होंने 711 वोट हासिल किए। 490 वोटों के साथ बिजय बास्की ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वार्ड 24 से सुशान्त कुमार दास विजेता रहे। उन्होंने 511 वोट हासिल किया। सुरोजीत कुमार दास 327 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

वार्ड 25 में उत्तम झा 782 वोटों के साथ विजेता रहे। दूसरे स्थान पर रहे अवधेश झा को 295 मिले।

वार्ड 26 से मनिष कुमार जलान 552 वोटों के साथ विजेता रहे। संजय उपाध्याय 309 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे ।

वार्ड 27 में रंजीत कुमार रामदास ने 246 वोटों के साथ जीत हासिल की। मानव कुमार 214 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे।

वार्ड 28 में रानी देवी जीतीं हैं। उन्होंने 1422 वोट हासिल कर पिंकी देवी (855) को 567 वोटों से हराया।

वार्ड 29 में कलावती देवी 861 वोट लाकर विजेता रहीं। शकुन्ती देवी 748 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 30 से दिपाली सिंह विजेता रहीं। उन्हें 890 वोट मिले। नमिता राय 454 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 31 में रौनक आरा ने जीत हासिल की। उन्होंने 941 वोट प्राप्त किये। मुनिबा खातुन 738 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 32 में आमना बेगम अंसारी 1108 वोटों के साथ विजेता रहीं। समीना खातून 388 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 33 से अजमुन निशा जीतीं। उन्हें 780 वोट मिले। सुहागी खातुन 548 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

वार्ड 34 में गीता देवी 937 वोटों के साथ विजेता रहीं। 830 वोट लाकर परमिला देवी दूसरे स्थान पर रहीं।


Copy