JPSC : बहाली में आयु सीमा छूट देने की मांग, अमर कुमार बाउरी ने किया पोस्ट

Edited By:  |
jpsc jpsc

रांची:झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्तियों में आयु सीमा में छूट नहीं दिए जाने का मामले उठाया है. कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्तियों में आयु सीमा में अविलंब छूट दी जानी चाहिए. परीक्षाओं के लगातार विलंब और अनियमित संचालन के कारण लाखों योग्य अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं. यदि आयु-सीमा में छूट नहीं दी गई, तो करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे, जो कि युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है.

उन्होंने झारखंड के युवाओं के प्रति संवेदना दिखाते हुए सरकार से आग्रह किया कि झारखंड सरकार को युवाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और तत्काल आयु-छूट का निर्णय लेना चाहिए. युवाओं के हितों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं है. सरकार को इस विषय पर शीघ्र ठोस कदम उठाने चाहिए.