रामगढ़ : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) परिसर में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश, अनुशासन और देशप्रेम के माहौल में मनाया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि बीएफसीएल के वाइस प्रेसिडेंट (जीएफए) अनंत शंकर सेठ थे. उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि बीएफसीएल राष्ट्र की प्रगति के साथ-साथ निरंतर प्रगति कर रहा है और अनुशासन ही संगठन और राष्ट्र दोनों की असली ताकत है. उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से ही किसी भी संस्थान की पहचान बनती है.
समारोह का संचालन चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राम प्रसाद यादव ने किया.
इस मौके पर एसआईएस और टेकनों प्लाटून की सेरेमोनियल परेड आकर्षण का केंद्र रही. एसआईएस का नेतृत्व नवीन कुमार और टेकनों का नेतृत्व जयदीप पांडेय ने किया.
इस अवसर पर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर कर्मियों में नया उत्साह और गर्व देखने को मिला.
पूरा कार्यक्रम एकता,अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में जितेंद्र द्विवेदी सीनियर जी.एम.,आभास लुहारुवाला डी.जी.एम. हैं,राकेश गुप्ता सीनियर जी.एम. सहित कंपनी के वरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
रामगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट--
