LOKSABHA ELECTION 2024 : भाजपा महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक, पढ़िए पूरी खबर

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

BOKARO : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह और धनबाद लोकसभा प्रत्याशी सावित्री देवी ने महिला सम्पर्क अभियान के तहत धनबाद लोकसभा में पड़ने वाले सभी मंडल की महिलाओं के साथ महिला संपर्क अभियान आयोजित की। जिसमें बोकारो चंदनकियारी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी समेत सभी सदस्य मौजूद रही।

सभी को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कसने का निर्देश दिया गया। 400 पर के लक्ष्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए 2014 से किए गए महिला सशक्तिकरण के कार्यों को गांव की महिलाओं के बीच ले जाने का भी निर्देश दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हम लोग तैयार हैं सभी महिलाएं धनबाद लोकसभा में प्रत्याशी की जीत में भागीदार बनेगी। वहीं भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने कहा कि आज तक मैं पति के लिए ससुराल में वोट मांगने का काम किया। अब मैं अपने घर मायके में पति के लिए वोट मांग रही हुँ। मुझे काफी समर्थन भी मिल रहा है और मुझे उम्मीद है कि अपनी बेटी, बहन और दामाद को झोली भरकर वोट देने का काम करेंगे।


Copy