ICC World cup 2023 : साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, बनाया नया रिकॉर्ड

Edited By:  |
 ICC World cup 2023  ICC World cup 2023

DESK : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 428 रन लगाए हैं।


दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने 429 रन का लक्ष्य रखा है जो कि अब तक के क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाए। यह विश्व कप इतिहास का उच्चतम स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए। इनमें क्विंटन डिकॉक (100 रन), रसी वान डर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्करम (106 रन) शामिल हैं। मार्करम ने 49 गेंदों में शतक लगाकर विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मार्को यानसेन 12 रन और डेविड मिलर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।


बता दें कि यह वनडे विश्व कप में पहली बार है जब किसी मैच की एक पारी में तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हों। वनडे में ऐसा कुल चार बार हुआ है।