Hindi News / मंत्री हफीजुल हसन ने हज यात्रियों को दी जानकारी,कहा-सरकार सुरक्षा मुहैया कराने के...

हज यात्रा : मंत्री हफीजुल हसन ने हज यात्रियों को दी जानकारी,कहा-सरकार सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत

Edited By:  |
hujh yatra hujh yatra

मधुपुर: संथाल परगना के तीन जिलों से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए मधुपुर नगर परिषद सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हज यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देकर यात्रियों को पूरी तरह तैयार किया गया. मधुपुर नगर परिषद के सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि हज केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और भाईचारे का अद्भुत संगम है

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा किसरकार हज यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. प्रशिक्षण में देवघर जिला से 29, जामताड़ा से 16 और दुमका से 13 यानी कुल 58 हज यात्री शामिल हुए. इस दौरान मौलाना कुतुब उर रहमान ने हज यात्रियों को विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए यात्रा की पूरी प्रक्रिया, जरूरी एहतियात, धार्मिक अनुष्ठानों और अनुशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. ताकि उन्हें हज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इकबाल अंसारी और डॉ. इकबाल खान की टीम ने हज यात्रियों को आवश्यक वैक्सीन देकर उनके सुरक्षित सफर की कामना की.

कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से सभी यात्रियों को एक उपयोगी हज किट प्रदान की गई. जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुगम हो सके. इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में तनवीर अंसारी, आलमगीर, मोहम्मद रिजवान समेत कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही.