हरियाणा और बगहा पुलिस की कार्रवाई : करोड़ों का फर्जीवाड़ा कर फरार हुआ होमगार्ड का बेटा समेत दो युवक हुआ गिरफ्तार

Edited By:  |
HOMEGUARD KE BETA FARZIWARA ME  GIRAFTAR HOMEGUARD KE BETA FARZIWARA ME  GIRAFTAR

BAGHA:-साइबर अपराध के एक मामले की जांच के लिए हरियाणा से 10 सदस्यीय टीम बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना में पहुंची। साइबर अपराध फरीदाबाद हरियाणा की पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर हरियाणा ले गई, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। हरियाणा से आई पुलिस टीम के एक सदस्य ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उस को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जा रहा है। उसी ने अन्य आरोपियों का भी नाम बताया है। जिसके पहचान पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी के ऊपर 1 करोड़ 30 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है।

टोटल फर्जीवाड़ा इंटरनेट के माध्यम से हुआ है। वही दोनों युवकों पर गोल्ड के हेरफेर करने का भी आरोप लगा है। चौतरवा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर डीसी राम ने बताया कि साइबर अपराध से जुड़ा हुआ मामला है । हरियाणा की पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह में चौतरवा थाना क्षेत्र के चौबरिया गांव निवासी मार्कण्डेश्वर सिंह के घर पर छापेमारी कर उनके पुत्र सुगंध सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद हरियाणा पुलिस ने चौतरवा थाना में आकर मामले को लिखित रूप से जानकारी दी है।

होमगार्ड का बेटा है गिरफ्तार युवक

आरोपी सुमंत सिंह के पिता मारकंडेय सिंह होमगार्ड के जवान है जो चौतरवा थाने में चालक का काम करते हैं। सुमंत सिंह के गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी ली गई। इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले। जिसे हरियाणा पुलिस जप्त कर अपने साथ ले गई । वही तलाशी के दौरान सुगध सिंह का एक फर्जी पहचान पत्र मिला जो होमगार्ड का था। जिस पर सुगंध सिंह अपना फोटो लगाकर होमगार्ड के जवान लिखवाया था। यह कार्ड पूरी तरह से डुप्लीकेट था।

घटना का मास्टरमाइंड अभी तक फरार

मारकांडेय सिंह का बड़ा लड़का इस टोटल प्लानिंग का मास्टरमाइंड है। जो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। बताते चलें कि मारकंडेय सिंह के बड़े लड़के का नाम सुमंत सिंह है। सुमंत एमटेक किया हुआ है, एमटेक करने के बाद गुड़गांव में किसी प्राइवेट संस्थान में नौकरी किया करता था। इस दौरान सुमंत ने सुमंध सिंह को भी कई दफा हरियाणा बुलाया था। जहां पर उसे भी इस काम लिए सहयोगी बनाया था। सुमंत और सुगंध सिंह जितने भी संपत्ति खड़ा किए हैं उसमें उन दोनों का कहीं भी नाम नहीं है। यहां तक की गाड़ी भी अपने रिश्तेदारों के नाम से ही खरीदे हैं।

बगहा से राकेश सोनी की रिपोर्ट


Copy