Happy Birthday : रेखा का आज 68वां जन्मदिन, जानें उनकी जिंदगी के दिलचस्प किस्से

Edited By:  |
happy birthday rekha ka aaj arsathwa janamdin happy birthday rekha ka aaj arsathwa janamdin

DESK : फिल्म स्टार रेखा को भला कौन नहीं जानता। आज बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा 68 साल की हो गई हैं। रेखा 3 साल की उम्र में ही फिल्मों में आई और अब तक वह इंडस्ट्री में कायम हैं। उनका फिल्मी सफर जितना ही खूबसूरत रहा, निजी लाइफ उतनी ही दुःख और चुनौती भरा रहा।

बता दें कि एक्ट्रेस रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में हुआ था। आज रेखा अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। 68 साल की उम्र में भी रेखा पहले की तरह ही अपनी सुंदरता बरकार है। रेखा के जीवन में कई उतार चढ़ाव रहे हैं। फिल्मी सफर काफी अच्छा रहा है। उनकी लगभग सारी फिल्में लगभग हिट रही। लकिन लव लाइफ में ऐसा नहीं था। लव लाइफ हमेशा विवादों से घिरी रही। दूसरी तरफ पारिवारिक जीवन में भी परेशानियां का सामना करना पड़ा था। बता दें रेखा के पिता साउथ स्टार जेमिनी गणेशन और मां पुष्पावली हैं। लेकिन दोनों ने शादी नहीं की थी, जिस वजह से जेमिनी ने रेखा को कभी अपनी बेटी नहीं माना। इसलिए रेखा को पिता का प्यार नहीं मिला।

रेखा के पिता ने बचपन में परिवार से मुंह मोड़ लिया था जिस वजह से मां पुष्पावली पर घर की जिम्मेदारी आ गई. जिसके बाद मजबूरी में रेखा को काम करना पड़ा और पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी। रेखा पहली फिल्म दो शिकारी थी जिसमें वो बतौर फीमेल लीड नजर आईं थी। इस फिल्म के लिेए उन्हें 25 हजार रुपए फीस मिली थी। रेखा अबतक 180 फिल्में की है साथ ही कई अवॉर्ड्स और 5 दशकों बाद आज भी एक्टिंग में एक्टिव हैं। आज रेखा के जन्मदिन के खास मौके पर लंबी आयु, स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हैं।

APRAJITA ...


Copy