गोलियों की गूंज से दहला बेगूसराय : युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
goliyon ki goonj se dahla begusaray goliyon ki goonj se dahla begusaray

बड़ी खबर आ रही है जिला बेगूसराय से जहां शहर के भीड़-भाड़ इलाके महिला कालेज के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोली चला कर घायल कर दिया। युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

पूरा मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास की बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासदेवपुर कोरिया निवासी पकौड़ी सिंह का पुत्र बमबम कुमार अपने साला राकेश कुमार के साथ शादी का सामान लेने राकेश के साथ बेगूसराय बाजार आया था। महिला कालेज के नजदीक पहुंचते ही कुछ बाइक सवार अपराधियों ने बम-बम को रोक फायरिंग करना शरू कर दिया।

अचानक हुए इस हमले में बम बम सिंह को पांच गोली लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीँ इस मामले में एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस नाकाबंदी कर दी है हालांकि बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। घायल बम बम को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Copy