गिरिडीह में वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा : देश की तरक्की देख विकसित देश के लोग आने वाली सदी भारत के होने की बात करने लगे


गिरिडीह : राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षवसुंधराराजेसिंधिया गुरुवार को शहर के एक होटल में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की. वसुंधरा राजे सिंधिया ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के बारे में बताया.
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में विभिन्न कार्यक्रमों से जनता को सीधे लाभ पहुंचा है. डिजिटल क्रांति के सहारे देश में बहुत बड़ी क्रांति आई और हम दुनिया से सीधे कनेक्ट हो गए. वसुंधराराजेसिंधिया ने कहा कि देश की तरक्की की रफ्तार देख विकसित देश के लोग आने वाली सदी भारत के होने की बात करने लगे हैं.
उन्होंने आवास,लोन,आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि,डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कहा संवाद कार्यक्रम में लाभुकों से सीधे रूबरू होकर विकास कार्यक्रमों से सम्बंधित चर्चा की जा रही है.