BREAKING : NEET पेपरलीक कांड पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा : जांच के लिए हाई लेवल कमिटी का होगा गठन, नहीं बख्शा जाएगा कोई गुनहगार

Edited By:  |
 Education Minister's big statement on NEET paper leak scandal  Education Minister's big statement on NEET paper leak scandal

NEW DELHI : NEET एग्जाम विवाद पर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसकी जांच के लिए हाई लेवल कमिटी बनायी जा रही है। छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है। सरकार किसी भी गुनहगार को नहीं छोड़ेगी।

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा को लेकर पटना से बड़ी जानकारी आयी है। पुख्ता जानकारी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मामले में जल्द डिटेल रिपोर्ट आ जाएगी। इस मामले पर अफवाह न फैलाएं।