Bihar : डॉ. दिलीप जायसवाल ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा : राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए हमेशा रहेंगे प्रेरणास्रोत

Edited By:  |
Dr Dilip Jaiswal paid tribute to Sardar Patel on his death anniversary. Dr Dilip Jaiswal paid tribute to Sardar Patel on his death anniversary.

PATNA :भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन और उनके आदर्श राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं, जो हमें सतत प्रेरणा देते रहेंगे।

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि "राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल का जीवनभर किया गया प्रयास अमूल्य है। उनकी महान सेवाएं, प्रशासनिक कुशलता और राष्ट्र को एकजुट करने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सदैव स्मरण किया जाएगा।"

उन्होंने सरदार पटेल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आजादी से पहले छोटे-छोटे रियासतों में बंटे भारत को एकजुट करने के उनके प्रयास अतुलनीय थे। उनके प्रयासों से भारत लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत एक संगठित राष्ट्र बन सका।

डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश में लिखा है कि "भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के संरक्षक, देश के प्रथम गृहमंत्री, लौहपुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आज सरदार पटेल के आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

(पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट)