Hindi News / ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवरात लेकर फरार,वारदात CCTV में कैद

धनबाद में बेखौफ चोरों ने पुलिस को दी चुनौती : ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवरात लेकर फरार,वारदात CCTV में कैद

Edited By:  |
dhanbad mein bekhauf choro ne police ko di chunauti dhanbad mein bekhauf choro ne police ko di chunauti

धनबाद: जिले में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है. ताजा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया है. शातिर चोरों ने बड़ी ही आराम से जेवर दुकान से लूटपाट की घटना को अंजाम देकर चलते बने, लेकिन पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

घटना गोविंदपुर के सुभाष चौक स्थित केनरा बैंक के नीचे की है. जहां अशोक बर्मन की 'अशोक ज्वेलर्स' नाम के दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने प्रवेश किया फिर दुकान में रखे लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. सुबह जब चोरी की जानकारी मिली, तो इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.

पीड़ित दुकानदार अशोक बर्मन ने बताया कि चोरी के सामानों का आकलन किया जा रहा है. वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

इधर, पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,लेकिन इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.